Tata Curvv EV: 15 मिनट के चार्ज में 150 किमी की दूरी, कीमत है इतनी

Tata Curvv EV

Tata Curvv EV: लंबे इंतजार के बाद, देश का सबसे बड़ा वाहन निर्माता Tata Motors कॉमपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित कूपे-स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Curvv EV को बिक्री के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है। इस शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो दमदार पावरट्रेन से लैस है। तो चलिए जानते है की Curvv EV कितनी खास है और इसके features क्या क्या है?

Tata Curvv EV specifications

Tata Curvv EV specifications
Tata Curvv EV specifications

टाटा मोटर्स features कि बात करे तो इस कार केबिन को विशेष रूप से बनाया गया है। 6-वे पावर एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, प्रीमियम लैदरेट वेंटिलेटेड सीट, सेकंड रो सीट, रिक्लाइन फंशन के साथ सेकंड रो सीट, केबिन मूड लाइटिंग और मल्टी-डायल-व्यू 26 सेमी डिजिटल कॉकपिट है। टाटा ने इसमें JBL के 9 स्पीकर जोड़कर ड्राइविंग को मनोरंजक बनाया है। इस SUV में तीन अलग-अलग ध्वनि नियंत्रण सिस्टम भी हैं। जो भारत की कई क्षेत्रीय भाषाओं का प्रशिक्षण देता है जिसमें हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु और बंगाली इसमें शामिल हैं। Quarz एडवांस सुपीरियर डिजिटल 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है इसमें पैडल शिफ्टर्स, पावर्ड टेलगेट और वायरलेस चार्जर भी हैं।

बैटरी पैक45 kWh और 55 kWh के दो विकल्प उपलब्ध हैं।
रेंजसिंगल चार्ज पर 585 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।
पावरसिंगल मोटर सेटअप से 123 किलोवाट पावर और 215 Nm टॉर्क मिलता है।
चार्जिंग70 किलोवाट के डीसी चार्जर से 40 मिनट में 10-80% तक चार्ज होता है।
0-100 किमी/घंटा8.6 सेकंड में यह रफ्तार पकड़ती है।
सीटिंग क्षमतायह 5-सीटर गाड़ी है।
सुरक्षाBNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है।
कीमतएक्स-शोरूम कीमतें ₹17.49 लाख से ₹22.24 लाख तक
Tata Curvv EV specifications

Tata Curvv EV पावर और परफॉर्मेंस

Tata Curvv EV performance
Tata Curvv EV performance

Tata Curvv EV को कंपनी ने दो अलग बैटरी पैक दिए हैं, इसमें 55kWh और 45kWh बैटरी पैक हैं। कम्पनी इसके साथ फास्ट चार्जिंग भी प्रदान करती है। कम्पनी का दावा है कि 1.2C चार्जिंग टेक्नोलॉजी इस कार को 15 मिनट में 150 किमी की दूरी तक चार्ज कर सकती है। 70 किलोवाट क्षमता वाले चार्जर से इसकी बैटरी को 40 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। ये कार पूरी तरह चार्ज करने पर 585 किमी तक चल सकती हैं।

टाटा मोटर्स ने कहा कि Curvv EV में कई नवीनतम विशेषताएं हैं। 123 किलोवाट क्षमता का लिक्विड कूल्ड पर्मानेंट मैग्नेट पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर इसमें प्रयोग किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये SUV महज 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकते हैं।

Tata Curvv EV interiors

Tata Curvv EV interior
Tata Curvv EV interior

टाटा कर्व EV के इंटीरियर में डुअल टोन डैशबोर्ड, वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, और हरमन 12.3 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन हैं। 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीटें, और 2-पोजीशन रियर सीट रिक्लाइनिंग भी हैं। इसमें लेवल 2 ADAS फीचर्स, आर्केड.EV ऐप सूट, V2V चार्जिंग और V2L टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

Tata Curvv EV exterior

Tata Curvv EV exterior
Tata Curvv EV exterior

टाटा कर्व ईवी में सिग्नेचर डीआरएल, पूरी फ्रंट-टू-बैक एलईडी लाइट बार और स्लीक एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स हैं। इसमें स्क्वायर व्हील आर्च, ब्लैक क्लैडिंग के साथ 18 इंच के अलॉय व्हील और कूपे जैसी स्लोपिंग रूफलाइन है, जो इसे बहुत आकर्षक बनाता है। चिकना एलईडी टेललाइट बार और मोटा रियर बंपर से पीछे की ओर आकर्षक दिखता है।

टाटा कर्व EV 6 में छह रंग हैं: एम्पावर्ड ऑक्साइड, वर्चुअल सनराइज, फ्लेम रेड, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे और कार्बन ब्लैक रंगों में उपलब्ध हैं। टाटा कर्व EV का व्हीलबेस 2,560 मिमी, चौड़ाई 1,810 मिमी, और ऊँचाई 1,637 मिमी है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 186 मिमी है, या कुछ स्रोतों के अनुसार 190 मिमी। इस 5 सीटर SUV में 500 लीटर का बूट स्पेस और 11.5 लीटर का फ्रंट ट्रंक है।

Tata Curvv EV सेफ्टी

Tata Curvv EV safety
Tata Curvv EV safety

टाटा ने इस एसयूवी को भी सुरक्षित बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है। यह लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्टम सिस्टम (ADAS) प्रदान करता है। 6 एयरबैग (बतौर स्टैंडर्ड), 3-प्वाइंट ELR सीटबेल्ट, सीटबेल्ट एंक प्रीटेंशनर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंक, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, स्टेबिलिटी कंट्रोल प्रोग्राम (ESP), इमरजेंसी ब्रेकिंग और JBL सिनेमैटिक इंफोटेंमेंट सिस्टम हैं। कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक कार को तकरीबन 11,930 फीट उंचे संदक्फू (Sandakphu) के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में टेस्ट किया गया है।

Tata Curvv EV price

टाटा कर्व EV के आठ वेरिएंट्स पर आधारित, इसकी एक्स-शोरूम कीमतें ₹17.49 लाख से ₹22.24 लाख तक हैं। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कूप भारत में उपलब्ध है, जिसमें दो बैटरी पैक विकल्प हैं: 45 किलोग्राम (kWh) और 55 किलोग्राम (kWh), जो 585 किमी (MIDC रेंज) प्रदान करते हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है। खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

Maruti Suzuki Fronx: ₹7.58 लाख की एक्स-शोरूम कीमत में दमदार एसयूवी लॉन्च

Hyundai Exter Pro Pack: लॉन्च हुआ नया Pro Pack, एक्स-शोरूम कीमत ₹7.98 लाख से शुरू

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *