Mahindra XEV 9e ev suv: इलेक्ट्रिक वाहन, डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों से अलग हैं। महिंद्रा ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9e को भारत में पेश किया है। ये महिंद्रा कार नए डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के साथ आती हैं। इस कार में ऐसे फीचर्स हैं जो ज्यादातर लग्जरी कार में नहीं होते। ये अग्रणी ईवी, Inglo प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। तो चलिए इस पोस्ट में हम सभी इस धासु Mahindra XEV 9e ev suv के बारें में डिटेल से जानेंगे।
Mahindra XEV 9e specifications
इसमें तीन स्क्रीन सेटअप शामिल हैं। महिंद्रा के एड्रेनोएक्स ऑपरेटिंग सिस्टम ने बड़े ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप को संचालित किया है, जो फर्म का इन-हाउस ऑटोमोटिव AI है MAIA। इसमें 5G कनेक्टिविटी, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले है।

प्रकार | 5-सीटर एसयूवी कूपे |
बैटरी | 59kWh और 79kWh (LFP) बैटरी विकल्प |
पावर | 282 bhp (79kWh बैटरी के साथ) |
टॉर्क | 380 Nm |
ट्रांसमिशन | ऑटोमैटिक |
0-100 किमी/घंटा की रफ्तार | 6.7-6.8 सेकंड |
अधिकतम रेंज (MIDC) | 656 किमी (79kWh बैटरी के साथ) |
चार्जिंग | 175 kW DC फास्ट चार्जर से 20 मिनट में 20-80% चार्ज |
कीमत | 21.90 लाख रुपये – 31.25 लाख रुपये |
Mahindra XEV 9e बैटरी पैक और रेंज
Mahindra XEV 9e में 59kWhऔर 79kWh के दो बैटरी पैक हैं। जिन पर कंपनी जीवन भर की गारंटी देती है। महिंद्रा का दावा है कि 79kWh यूनिट वाली कार एक बार चार्ज करने पर 656 किमी चल सकती है। वहीं ये SUV रियल वर्ल्ड में कम से कम 533 किलोमीटर तक चल सकते हैं। इस कार की मोटर 284 bhp की गति देती है। ये SUV 6.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
XEV 9e एक फास्ट कार है। ये गाड़ी लोअर रेंज मोड में भी स्मूथ और अच्छी तरह चलती है। जब आप इस कार को फास्टर मोड में चलाते हैं, तो यह बहुत शक्तिशाली लगेगी। ये कार अपनी लॉन्चिंग से ही सबसे तेज दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। इस गाड़ी को ड्राइव करना आसान है क्योंकि इसका स्टीयरिंग व्हील हल्का है। इस इलेक्ट्रिक कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 207 mm है, जिससे खराब सड़कों पर भी चलाया जा सकता है।
Mahindra XEV 9e interior

Mahindra XEV 9e का इंटीरियर डिजाइन XUV700 की तरह है। इस कार में नए स्टीयरिंग व्हील लगाए गए हैं। इस कार में 19 इंच के अलॉय व्हील हैं। इस कार में ब्लैंक्ड ऑफ ग्रिल और फ्लश डोर हैंडल्स भी हैं। इस कार में तीन डिस्प्ले हैं: डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल टचस्क्रीन और पैसेंजर टचस्क्रीन। ये पैसेंजर टचस्क्रीन लग्जरी कारों में मिलती हैं, जो बैठने वालों को आराम देते हैं।
Mahindra XEV 9e exterior
ये महिंद्रा का प्रसिद्ध XUV700 से भी बड़ा है। XUV 700 की तुलना में इसकी लंबाई लगभग 5 मिमी अधिक है, और इसका व्हीलबेस भी 2,750 मिमी से 5 मिमी अधिक है। जिससे आपको बेहतर केबिन मिलता है। यह फ्यूचरिस्टिक रूप से डिजाइन किया गया है। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ ट्राएंगुलर हेडलाइट्स, उल्टे L-शेप के एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL), सामने की तरफ एलईडी लाइट बार, नए फ्रंट और रियर बंपर, ब्लैंक्ड-ऑफ ग्रिल, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट और कॉन्ट्रास्ट रंग का बाहरी रियर व्यू मिरर (ORVM) शामिल हैं।
इसमें फ्लश डोर हैंडल, मस्कुलर शोल्डर लाइन और एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड 19-इंच एलॉय व्हील भी हैं। इसके अलावा, इस एसयूवी में 20-इंच एलॉय व्हील भी उपलब्ध है। इसके पीछे की तरफ, बूट स्पॉइलर के ठीक नीचे पतली एलईडी टेल-लाइट्स हैं, जो इसके रियर प्रोफाइल को सुधारते हैं।
Mahindra XEV 9e सेफ्टी फीचर्स
इस SUV में पैनोरमिक सनरूफ, लेवल 2 ADAS सूट, सात एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, दो-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, ट्वीक्ड सेंटर कंसोल, नया गियर लीवर और रोटरी डायल हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB), 1400-वाट हरमन-कार्डन का 16-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, ऑटो पार्किंग फीचर, वायरलेस मोबाइल प्रोजेक्शन, 65W USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, शेड्यूल चार्जिंग फीचर और केबिन प्री-कूलिंग फीचर भी हैं। यहां ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि कंपनी एंट्री लेवल संस्करण में सिर्फ छह एयरबैग प्रदान करती है।
Mahindra XEV 9e price

महिंद्रा एक्सईवी 9ई का सबसे महंगा मॉडल 31.25 लाख रुपये है और इस suv की शुरूआती कीमत 21.90 लाख रुपये है। एक्सईवी 9ई पैक वन बेस मॉडल और महिंद्रा एक्सईवी 9ई पैक थ्री 11.2 किलोवाट चार्जर टॉप मॉडल के 15 वेरिएंट उपलब्ध हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी पब्लिक सोर्स और उपलब्ध फीचर्स पर आधारित है। समय के साथ स्पेसिफिकेशन या कीमत में बदलाव संभव है। खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी स्टोर से पुष्टि अवश्य करें। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
इन्हें भी पढ़े:-
नये बेहरीन फीचर्स से लैस होकर आई नई Mahindra Bolero Neo, देखें क्या हुए बदलाव
4 नए चकाचक कलर में लॉन्च हुई Honda ADV 350 स्कूटर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से है लैस

Infira News (infiranews.com) एक ऐसा डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको सही, सटीक और विश्वसनीय खबरों से जोड़ने के लिए बनाया गया है। Infira news आपको तकनीक, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, फूड, ट्रेंडिंग न्यूज़ और मनोरंजन की दुनिया से जुड़े हर अपडेट से अवगत कराता है। इन्ही सभी टॉपिक्स से जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो जरूर करें।
धन्यवाद!